भारत में दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन शनिवार से नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है और इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच वैश्विक मुद्दों पर चर्चाएं होंगी. जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका ने न केवल महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं को छोड़ने के लिए, बल्कि वैश्विक मंदी पर इसके प्रभाव और यूक्रेन पर लगातार हमले करने के लिए रूस पर हमला बोला है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घोषणा की है कि वे बैठक में शामिल नहीं होंगे. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्ग्रेट मॅक्लाउड ने पुतिन की अनुपस्थिति, भारत की जी20 अध्यक्षता और कई अन्य मुद्दों पर एनडीटीवी से विशेष बातचीत की. मार्ग्रेट बेहद अच्छी और शुद्ध हिंदी बोलती हैं.
मार्ग्रेट जब हिंदी में बात करती हैं, तो ऐसा लगता ही नहीं है कि को अमेरिकी बात कर रहा है. पुतिन और चिनफिंग के जी20 समिट में शामिल न होने के मुद्दे पर मार्ग्रेट ने धाराप्रवाह हिंदी में कहा, "कौन देश किस प्रतिनिधि को समिट में भेज रहा है, यह उसका निर्णय है. जो कोई भी रूस या चीन का प्रतिनिधित्व करने के लिए आता है, हम उनके साथ काम करने को तैयार हैं. लेकिन, रूस न केवल 'ब्लैक सी इनिशिएटिव' से बाहर निकल गया है और यूक्रेन में खाद्य भंडारण इकाइयों पर हमला कर रहा है. यह वैश्विक मंदी पर भारी प्रभाव डाल रहा है."
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
"भारत अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी सक्रिय है..." : जी-20 की अध्यक्षता पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता
— NDTV India (@ndtvindia) September 7, 2023
पूरा वीडियो देखें - https://t.co/UHOa133hjy#G20 #G20Summit #G20Summit2023 @umashankarsingh pic.twitter.com/ENwjqoCJrM
मार्ग्रेट ने शिखर सम्मेलन आयोजित करने के तरीके और जी20 अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारत की सराहना की. उन्होंने कहा, "भारत ने जी20 को अपना फ्लेवर दिया है और दुनिया को अपनी जीवंत संस्कृति दिखा रहा है."
दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन कल नई दिल्ली में शुरू होगा और इसमें दुनिया को परेशान करने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं