- PM मोदी की जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान 15 द्विपक्षीय बैठकें
- जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन शनिवार से नई दिल्ली में शुरू होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान 15 द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के साथ पीएम मोदी आमने-सामने चर्चा करेंगे, उनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हैं. दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन शनिवार से नई दिल्ली में शुरू होगा और इसमें वैश्विक मुद्दों पर कई चर्चाएं होंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. वह आज शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे. शिखर सम्मेलन में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह जी20 के नेता भाग लेंगे और जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी दुनिया की कुछ सबसे गंभीर समस्याओं पर चर्चा करेंगे. इस दौरान यूक्रेन और रूस युद्ध पर भी चर्चा संभव है.
पीएम मोदी की इन राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय बैठक
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास पर अमेरिकी राष्ट्रपति और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. वह मॉरीशस के नेता के साथ भी बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री शनिवार को जी-20 कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. सूत्रों ने बताया कि मोदी रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री अपने कनाडाई समकक्ष के साथ भी बैठक करेंगे. उन्होंने बताया कि वह कोमोरोस, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, ब्राजील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

राष्ट्रपति बाइडेन से इन मुद्दों पर बातचीत संभव
अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में भारत की पहली यात्रा पर बाइडेन जी20 सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ का स्वागत करेंगे. यह भारत की पहल है जिसका दुनियाभर के नेताओं ने समर्थन किया है. उनकी शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय बैठक होगी. बैठक में दोनों नेता प्रधानमंत्री मोदी की जून में वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के दौरान लिए गए फैसलों पर प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं. बैठक के दौरान जिन प्रमुख मुद्दों पर बातचीत हो सकती है उसमें यूक्रेन, अहम एवं उभरती प्रौद्योगिकियां और कुछ रक्षा सौदे शामिल हैं. अगले दिन राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद वह जी20 नेताओं के साथ कई बैठकों में हिस्सा लेंगे.
पीएम मोदी समेत कई देशों के नेताओं संग बैठक करेंगे इमैनुएल मैक्रों
जी20 शिखर सम्मेलन के समापन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को यहां दोपहर भोज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारत मंडपम में आयोजित होने वाले जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मैक्रों के यहां शनिवार को आने का कार्यक्रम है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान मैक्रों का ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का कार्यक्रम है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं