Asaduddin Owaisi on Yogi Adityanath : हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के मैराथन प्रचार अभियान करे दौरान योगी आदित्यनाथ द्वारा हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किए जाने के ऐलान पर स्थानीय सांसद और एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब देते हुए बीजेपी पर हमला बोला है. ओवैसी ने कहा है कि बीजेपी के लोग यहां का नाम बदलना चाहते हैं, यहां रहने वालों को पाकिस्तान, अफगानिस्तानी रोहिंग्या बतातें है. 1 दिसंबर को मजलिस को वोट देकर इनके मुंह पर यहां की जनता तमाचा रसीद करेगी.
AIMIM नेता ने कहा, "बीजेपी के जितने लीडर है, चीफ मिनिस्टर है वो ये कह रहे हैं कि हैदराबाद का नाम बदल दिया जाएगा. मैं यहां कि आवाम से ये सवाल कर रहा हूं, क्या आप चाहते हैं कि हैदराबाद का नाम तब्दील कर दिया जाए? क्या आप हैदराबादा का नाम भाग्यनगर रखना चाहते हैं. अगर आप हैदराबाद के नाम को हैदराबाद रखना चाहते हैं तो मेरी आपसे गुजारिश है कि बीजेपी को शिकस्त दीजिए, मजलिस को कामयाब कीजिए."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
LIVE: AIMIM President Barrister @asadowaisi addresses a public meeting at Talab Chanchalam Division #GHMCelections2020 https://t.co/T7oGh1XW8F
— AIMIM (@aimim_national) November 28, 2020
ओवैसी ने अपने भाषण में आगे कहा, "....बीजेपी कह रही है पुराने शहर के इलाके में पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी, रोहिंग्या रहते है यहां सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे. मैं बीजेपी को बताना चाहता हूं कि ये धमकियां किसी और को देना,ये हैदराबाद की सरजमीं है, ये बिहार की तरह जो तुमने कामयाबी हासिल की कांग्रेस के यहां पर तुम वो चाल नहीं चल सकते, यहां पर तुम्हारी हर चाल को हम समझते हैं. तुमने जो पुराने शहर की तौहीन की है यहां कि आवाम 1 दिसंबर को मजलिस को एक एक वोट डालकर तुम्हारे मुंह पर एक तमाचा रसीद करेगी.."
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि क्या हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किया जा सकता है. मैंने कहा- क्यों नहीं? मैंने उनसे कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद हमने फैजाबाद का नाम अयोध्या और इलाहाबाद को प्रयागराज के रूप में नाम दिया, तो भाग्यनगर के रूप में हैदराबाद का नाम क्यों नहीं बदला जा सकता है?" योगी के इतना कहने के बाद ही समर्थकों ने समर्थन करते हुए जमकर से शोर किया.
योगी ने यह बात ओल्ड सिटी के लाल दरवाजा में बोलते हुए कही थी जिसे ओवैसी की पार्टी के गढ़ के रूप में देखा जाता है,
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं