विज्ञापन

E20 पेट्रोल के खिलाफ केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखेंगे केजरीवाल, लोगों से मांगे सुझाव

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के खिलाफ केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने का ऐलान किया है.

E20 पेट्रोल के खिलाफ केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखेंगे केजरीवाल, लोगों से मांगे सुझाव
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति पर हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा कि नीति के तहत पूरे देश को एक्सपेरिमेंट लैब बना दिया गया है और लोगों पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोप दिया गया है.

वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा, कि लोगों पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपा जा रहा है. इथेनॉल से लोगों की गाड़ियां बंद पड़ रही हैं, पार्ट्स खराब हो रहे हैं और माइलेज गिर रहा है. केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चली सुनवाई का हवाला देते हुए दावा किया कि, इसमें सरकार ने खुद स्वीकार किया कि E20 प्रोग्राम प्रयोग के स्तर पर ही है फिर भी इसे देशव्यापी रूप से लागू किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरह का पेट्रोल लेकर ही आना था तो पहले कुछ हजार गाड़ियों पर प्रयोग के तौर पर इसे इस्तेमाल किया जा सकता था और उसके नतीजे सामने आने के बाद कोई फैसला होता लेकिन सरकार ने एक झटके में इसे 140 करोड़ भारतीयों पर लागू कर दिया.

केजरीवाल ने घोषणा की कि वे प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर एक चिट्ठी लिखने जा रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे डायरेक्ट मैसेज या कमेंट के जरिए सुझाव दें कि इस चिट्ठी में क्या लिखा जाए. गौरतलब है कि  E20 ब्लेंडेड पेट्रोल को पर्यावरण अनुकूल और आयात कम करने का विकल्प बताया जा रहा था, लेकिन विपक्ष और कई उपभोक्ता इसे बिना उचित तैयारी और इंफ्रास्ट्रक्चर के थोपा गया फैसला बता रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejariwal, AAP Vs BJP, E20 Petrol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com