विज्ञापन

वायुसेना विमान के इस्तेमाल और टेलीग्राम बैन से पेपर लीक नहीं रुकेंगे: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने याद दिलाया कि मैंने पहले ही बोला था कि पेपर लीक का धंधा अरबों-खरबों रुपए का है और इसका पैसा टॉप तक पहुंचता है.

वायुसेना विमान के इस्तेमाल और टेलीग्राम बैन से पेपर लीक नहीं रुकेंगे: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने से रोकने के लिए वायुसेना के जहाजों का इस्तेमाल करने और टेलीग्राम को बैन करने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम बैन कर दिया. क्या लोगों को यह सुनकर हंसी नहीं आती? पहले इन्होंने बोला कि हम पेपर को एयरफोर्स के हवाई जहाज से ट्रांसपोर्ट कराएंगे. अब कह रहे हैं कि टेलीग्राम बैन कर दिया. क्या इससे पेपर लीक रुकेंगे? .

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक जनता मिलकर सड़कों पर नहीं उतरेगी, तब तक पेपर लीक बिलकुल नहीं रुकेगा. यह पूरी व्यवस्था बदलनी पड़ेगी. बता दें कि टेलीग्राम पर बैन के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल किया है. केंद्र सरकार ने कहा कि टेलीग्राम पर सक्रिय कई चैनल NEET से जुड़ी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में शामिल थे, लेकिन टेलीग्राम की ओर से उन्हें रोका नहीं जा सका. एफिडेविट के मुताबिक, केंद्र ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि टेलीग्राम ने NEET-UG 2026 पेपर लीक में कथित तौर पर शामिल चैनलों का पहले से पता लगाने में अपनी कमियों को माना है.

केंद्र ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को कथित NEET-UG 2026 पेपर लीक के लिए टेलीग्राम के गलत इस्तेमाल के बारे में कई शिकायतें मिलीं. हलफनामे के अनुसार NTA ने कई टेलीग्राम चैनल, ग्रुप और बॉट्स की पहचान की. ये कथित तौर पर लीक हुए परीक्षा मटीरियल को वायरल करने और NEET परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे. हलफनामे में कहा गया है कि अधिकारियों ने शुरू में सबसे कम रोक लगाने वाला तरीका अपनाया और टेलीग्राम को तुरंत ब्लॉक नहीं किया. इसके बजाय टेलीग्राम से संपर्क किया गया। मीटिंग हुई और उसमें पूछा गया, लेकिन टेलीग्राम के लोग नहीं बता सके कि आखिर किन चैनलों ने पेपर लीक किया. इसके अलावा वह रोकने में भी किसी भी तरह से सफल नहीं हो सका.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party (AAP), Aam Aadmi Party (AAP), India News, NEET-UG Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com