विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई तो अरविंद केजरीवाल बोले- काश, आप आ पाते...

पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'मैं श्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देता हूं. बेहतर कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं.'

Also Read in
PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई तो अरविंद केजरीवाल बोले- काश, आप आ पाते...
पीएम मोदी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी. (फाइल फोटो)
  • अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार ली शपथ
  • रामलीला मैदान में रखा था शपथ समारोह
  • पीएम ने ट्वीट कर दी केजरीवाल को बधाई
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीते रविवार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ केजरीवाल सरकार के पिछले कार्यकाल के सभी मंत्री- मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी मंत्री पद की शपथ ली. दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था. करीब 40 हजार लोग वहां पहुंचे थे. केजरीवाल ने दिल्ली के अलावा किसी अन्य राज्य के नेताओं को समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया था. AAP की ओर से दिल्ली की जनता के बीच से 50 मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया था. शपथ लेने के बाद कई नेताओं ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के जरिए बधाई और अच्छे कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी ट्वीट के जरिए उन्हें बधाई दी.

पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'मैं श्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देता हूं. बेहतर कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं.' जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, 'हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर. काश, आप आज आ पाते, लेकिन मैं समझता हूं कि आप व्यस्त थे. हमें अब दिल्ली को सभी भारतीयों के लिए गर्व का शहर बनाने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए.'

अरविंद केजरीवाल तीसरी बार बने दिल्ली के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह की 10 खास बातें

बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल की ओर से पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था. रविवार को पीएम वाराणसी के दौरे पर थे. इसकी वजह से वह शपथ समारोह में शिरकत नहीं कर सके. साल 2015 में भी केजरीवाल ने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था लेकिन उस साल भी पीएम दूसरे राज्य में होने की वजह से वहां नहीं पहुंच सके थे. गौरतलब है कि इस बार AAP की ओर से दिल्ली के सातों बीजेपी सांसदों को न्योता भेजा गया था लेकिन केजरीवाल के शपथ कार्यक्रम में कोई सांसद नहीं पहुंचा. बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक विजेंद्र गुप्ता जरूर केजरीवाल के शपथ समारोह में शामिल हुए. इस दौरान भी उन्होंने कार्यक्रम में खर्चे और अव्यवस्थाओं को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने की कोशिश की.

VIDEO: शपथ ग्रहण के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को कहा 'थैंक्यू'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, PM Narendra Modi, Delhi CM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com