- अरविंद केजरीवाल के बचाव में उतरे कुमार विश्वास
- कहा, केजरीवाल के बारे में भ्रष्टाचार की बात सोचना भी गलत
- कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर अवैध 2 करोड़ रुपए लेने का लगाया आरोप
मालूम हो कि दिल्ली सरकार में मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उनका कहना है कि टैंकर घोटाले को लेकर उन्होंने जो जानकारी अरविंद केजरीवाल को दी है ये उसी का नतीजा है. हालांकि, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जल प्रबंधन का काम सही तरीके से नहीं हो रहा था इसलिए कपिल मिश्रा को हटाया गया है.साथियों-कार्यकर्ताओं से प्रार्थना है धैर्य रखें,परस्पर विश्वास बनाएँ रखें.देश-कार्यकर्ताओं के हित में जो सर्वश्रेष्ठ होगा हमसब मिलकर करेंगे
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 7, 2017
एक आंदोलन और सही.न थके हैं,न डरे हैं. सत्ता के किसी घड़े का बूँद भर जल भी नहीं चखा इसलिए अभीतक जंतर-मंतर की आग बाक़ी है.साथियो आश्वस्त रहो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं