विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2018

डायलिसिस के बाद AIIMS से घर लौटे अरुण जेटली, जल्द होगा किडनी ट्रांसप्लांट

वित्त मंत्री अरुण जेटली की एम्स में डायलिसिस हुई, जहां उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चार दिन पहले भर्ती कराया गया था. एम्स के सूत्रों ने कहा कि जेटली डायलिसिस कराने के बाद घर लौट गए.

डायलिसिस के बाद AIIMS से घर लौटे अरुण जेटली, जल्द होगा किडनी ट्रांसप्लांट
वित्त मंत्री अरुण जेटली. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली की एम्स में डायलिसिस हुई, जहां उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चार दिन पहले भर्ती कराया गया था. एम्स के सूत्रों ने कहा कि जेटली डायलिसिस कराने के बाद घर लौट गए. उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूत्रों ने कहा कि वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं और जल्द उनकी किडनी बदली जा सकती है. 65 वर्षीय अरुण जेटली की किडनी प्रतिरोपण की सर्जरी से पहले पिछले कुछ दिन में उनकी कुछ मेडिकल जांच की गईं.

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री अरुण जेटली किडनी की समस्या से पीड़ित, घर से करेंगे काम

जेटली को डायबिटीज की समस्या है और वह किडनी संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. वह पिछले सोमवार से दफ्तर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने राज्यसभा में पुनर्निर्वाचित होने के बाद अभी शपथ भी नहीं ली है. अपोलो अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलेरिया उनकी सर्जरी कर सकते हैं जो एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के भाई हैं. रणदीप गुलेरिया और अरुण जेटली पारिवारिक मित्र हैं.

VIDEO : वित्त मंत्री ने केजरीवाल को किया माफ


लंबे समय से डायबिटीज की समस्या के चलते बढ़ रहे वजन की वजह से सितंबर 2014 में जेटली ने बेरियाट्रिक सर्जरी कराई थी. पहले यह सर्जरी मैक्स अस्पताल में की गई थी, लेकिन उन्हें बाद में जटिलताओं की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था. कई साल पहले जेटली की हार्ट सर्जरी भी की जा चुकी है.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Jaitley, Kidney Transplant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com