विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

अरुण जेटली गुजरात के चुनाव प्रभारी बनाए गए, प्रकाश जावड़ेकर को कर्नाटक का जिम्मा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया. वहीं, कर्नाटक की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंपी गई.

अरुण जेटली गुजरात के चुनाव प्रभारी बनाए गए, प्रकाश जावड़ेकर को कर्नाटक का जिम्मा
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली. (फाइल फोटो)
  • थावरचंद गहलौत को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया
  • पीयूष गोयल को कर्नाटक का सह-प्रभारी बनाया गया
  • जेटली के साथ चार मंत्रियों को सह-प्रभारी बनाया गया है
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं, कर्नाटक की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंपी गई है. गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल बाद होने की संभावना है, जबकि कर्नाटक में 2018 में चुनाव संभावित है. वहीं, थावरचंद गहलौत को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस 'आधार' को बिना किसी कानून के लाई थी, हम इस पर कानून लेकर आए हैं- अरुण जेटली

पीयूष गोयल कर्नाटक के सह-प्रभारी बने
गुजरात विधानसभा की कार्य अवधि 22 जनवरी, 2018 तक है. कर्नाटक विधानसभा की कार्य अवधि 28 मई, 2018 को समाप्त होगी. गुजरात के लिए नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जितेंद्र सिंह, पीपी चौधरी को सह-प्रभारी बनाया गया है. वहीं, पीयूष गोयल को कर्नाटक का सह-प्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में जीत से उत्साहित अहमद पटेल बोले - अगला लक्ष्य गुजरात विधानसभा चुनाव
​
VIDEO: अरुण जेटली गुजरात के चुनाव प्रभारी बने



नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद गुजरात में पहला चुनाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में आने के बाद गुजरात में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा. इसलिए अमित शाह ने सबसे भरोसेमंद व्‍यक्‍ति अरुण जेटली को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी है. गुजरात में भाजपा 2001 से सत्‍ता में है. गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए सिर्फ कांग्रेस की ही चुनौती बची है.  

इनपुट: भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Jaitley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com