अर्पण के पिता इंजीनियर हैं और वे अब विदेश में बस गए हैं
- अर्पण ब्रिटेन के सबसे युवा डॉक्टर बनकर रिकॉर्ड कायम करेंगे
- महज 21 साल, 335 दिन की उम्र में पूरा किया मेडिकल स्नातक
- अर्पण ने गुजरात के गांधीनगर में 13 साल की उम्र तक पढाई की
लंदन:
भारतीय मूल का एक डॉक्टर जल्द ही उत्तर-पूर्व ब्रिटेन के एक अस्पताल में काम करने वाला देश का सबसे युवा डॉक्टर बन जाएगा. अर्पण दोषी ने सोमवार को 21 साल, 335 दिन की उम्र में यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड से बैचलर ऑफ मेडिसीन और बैचलर ऑफ सर्जरी में स्नातक की डिग्री हासिल की और अगले महीने जूनियर डॉक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर देगा. वह सबसे युवा कामकाजी डॉक्टर का पिछला रिकार्ड 17 दिन से तोड़ देगा.
यह भी पढ़ें - भारतीय मूल के 11 साल के लड़के ने तोड़ा महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का रिकॉर्ड
भारत में जन्मे अर्पण दोषी ने सन अखबार से कहा, ‘मुझे पता नहीं था कि मैं योग्यता हासिल करने वाला सबसे युवा व्यक्ति हूं, मेरे एक दोस्त ने इंटरनेट पर यह जानकारी देखी. मैंने अपने माता-पिता को भी अब तक इसके बारे में नहीं बताया है लेकिन मुझे पता है कि वे काफी गौरवान्वित होंगे.’
अर्पण ने गुजरात के गांधीनगर में 13 साल की उम्र तक स्कूल की पढ़ाई की थी. इसके बाद उसके मेकैनिकल इंजीनियर पिता भरत को विदेश में नौकरी मिल गई और पूरा परिवार देश से चला गया.
देखें वीडियो- भारतीय अमेरिकी को गणित का सर्वोच्च सम्मान
उसने कहा, ‘मेरा सपना हार्ट सर्जन बनना है लेकिन यह एक बेहद प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र है. यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि मैं डॉक्टर बन गया हूं.’ अर्पण अगस्त में यॉर्क टीचिंग हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के तौर पर अपने दो साल का प्रशिक्षण शुरू करेगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक के बारे में
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indian-origin Doctor, Arpan Doshi, Medical Graduate, Britain's Youngest Physician, Youngest Doctor, Junior Doctor