विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2013

दिल्ली में एक और गैंगरेप : कार में एक युवती से पांच लोगों ने किया रेप

नई दिल्ली: दिल्ली में गैंगरेप के एक नया मामला सामने आया है। ये मामला 1 जनवरी का है जब पांच लोगों ने एक शादीशुदा महिला को अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार पुष्टि हो गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार भी किया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

दिल्ली पुलिस ने अब तक केस को दबाकर रखा था। अब जब दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों गिरफ्तार किया है तब जाकर पुलिस ने यह जानकारी मीडिया को दी है। राहुल, सुनील और योगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की कई आरोपियों को जानती है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता आगरा की रहने वाली है। वह अपने मित्र के घर दिल्ली में आई थी। लड़की का कहना है कि पांच लड़कों ने उसे एक कार में अगवा किया। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की घटना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Cyclone Dana : कहां-कहां होगा तूफान का असर, निपटने की क्या हैं तैयारी? जानिए 10 बड़ी बातें
दिल्ली में एक और गैंगरेप : कार में एक युवती से पांच लोगों ने किया रेप
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Next Article
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com