विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2019

पीएमसी बैंक की एक और खातेदार की मौत, ये है वजह

घोटाले से घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक की 64 वर्षीय जमाकर्ता की पड़ोसी नवी मुंबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी.

पीएमसी बैंक की एक और खातेदार की मौत, ये है वजह
पीएमसी बैंक के खाताधारक की मौत
  • पीएमसी बैंक की एक और खातेदार की मौत
  • नवी मुंबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत
  • बैंक में अपना पैसा फंसे होने को लेकर चिंतित थी महिला
मुंबई:

घोटाले से घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक की 64 वर्षीय जमाकर्ता की पड़ोसी नवी मुंबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी. उनके परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बैंक में 4,355 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने और आरबीआई द्वारा धन निकासी पर लगाए प्रतिबंधों के बाद कुलदीप कौर विज (64) पीएमसी बैंक की सातवीं जमाकर्ता हैं जिनकी मौत हो गयी है. नवी मुंबई के खारघर इलाके में सेक्टर 10 में रहने वाली कौर की मंगलवार रात को एक अस्पताल में मौत हो गयी.

एक और पीएमसी बैंक खाताधारक की हुई मौत, परिजनों ने बैंक पर नहीं फोड़ा ठीकरा

उनके पति वरिंदर सिंह विज (74) ने बताया कि वह बैंक में अपना पैसा फंसे होने को लेकर चिंतित थी और टीवी पर जमाकर्ताओं के प्रदर्शन के बारे में खबरें देखने के बाद थोड़ा तनाव में थीं. उन्होंने बताया कि कौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

RBI के बाहर लगा PMC बैंक के खाताधारकों का जमावड़ा, रखी ये मांग

जीटीबी नगर में गुरु तेग बहादुर हाई स्कूल में कोच के तौर पर काम करने वाली विज का पीएमसी बैंक में वेतन का खाता था. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास स्वास्थ्य बीमा की किश्त चुकाने के लिए पैसे नहीं थे. अभी तक सात जमाकर्ताओं की मौत हो चुकी है. बैंक को और कितनी मौतों की जरूरत है?''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMC Bank, Mumbai, Account Holder Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com