मुंबई की विशेष अदालत ने सोमवार को सीबीआई (CBI) को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ की अनुमति दे दी. विशेष एनआईए (NIA) अदालत ने सीबीआई को 15 और 16 फरवरी को नवी मुंबई की तलोजा जेल में वाजे से पूछताछ की अनुमति दी. वाजे को एनआईए ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया'के समीप पिछले साल फरवरी में विस्फोटक सामग्री वाली एसयूवी मिलने और उसके बाद वाहन के मालिक मनसुख हिरन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सोमवार को विशेष अदालत के समक्ष अर्जी देकर वाजे का बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.
केंद्रीय एजेंसी ने एक अलग अर्जी विशेष धनशोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष भी लगाई थी जिसमें देशमुख के पूर्व सहयोगी संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे से पूछताछ करने की अनुमति मांगी गई थी. विशेष पीएमएलए अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए सीबीआई को पलांडे और शिंदे से 16 और 17 फरवरी को मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में पूछताछ करने की अनुमति दी. देशमुख के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पलांडे और शिंदे को गिरफ्तार किया था और वे इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. इसी मामले में देशमुख की भी गिरफ्तारी की गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि सीबीआई ने पिछले साल अप्रैल में देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद उन्होंने सरकार से इस्तीफा दे दिया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं