पंजाब के अमृतसर में कथित तौर पर अवैध ड्रग्स के नशे में एक युवती के वायरल वीडियो ने राज्य में मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या को लेकर चिंता पैदा कर दी है. वीडियो अमृतसर पूर्व के मकबूलपुरा इलाके का है. सड़क पर खड़ी एक युवती स्तब्ध लग रही है. वह थोड़ी झुकी हुई है और हिलने-डुलने के लिए संघर्ष करती दिख रही है. ये इलाका नशाखोरी और नशेड़ियों की समस्या को लेकर सुर्खियों में रहता है. मकबूलपुरा अक्सर नशीली दवाओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहता है. पुलिस द्वारा शुरू किए गए कई नशामुक्ति अभियानों का यहां कोई फायदा नहीं दिखा है. वीडियो वायरल होने के बाद मकबूलपुरा पुलिस ने रविवार को इलाके में तलाशी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया. पुलिस ने इस संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है.
इसके अलावा 12 को संदिग्ध गतिविधियों में जांच के लिए हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने इलाके से चोरी की पांच बाइकें भी बरामद की हैं. अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली आप विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि मामले में जांच जारी है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं