विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2018

Amritsar Train Accident: पटरी पर रेलवे के इतिहास का सबसे बड़ा हादसा, जानिये कब और कहां कितने लोगों ने गंवाई जान...

अमृतसर में रेल पटरी पर होने वाला यह हादसा रेलवे के इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में शामिल हो गया है.

Amritsar Train Accident: पटरी पर रेलवे के इतिहास का सबसे बड़ा हादसा, जानिये कब और कहां कितने लोगों ने गंवाई जान...
Amritsar Train Accident: अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा.
नई दिल्ली:
  1. 4 जून 2002: उत्तर प्रदेश में कासगंज फाटक को पार करते समय एक यात्री बस की कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस टक्कर हुई. हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए.
  2. 4 जून, 2010: कोयंबटूर-मेट्टूपलायम विशेष ट्रेन कोयंबटूर के पास इडिगाराई में एक मानव रहित फाटक को पार कर रही मिनी-बस से टकराई, 5 लोगों की मौत.
  3. 7 जुलाई, 2011: उत्तर प्रदेश के कांशीराम नगर जिले के थानागांव में मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के मानव रहित फाटक पर एक बस के टकराने से 38 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए.
  4. 26 फरवरी, 2012: त्रिवेंद्रम-कोझिकोड जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर आतिशबाजी देख रहे तीन लोगों की मौत हुई. हादसे में एक आदमी घायल हुआ.
  5. 20 मार्च, 2012: उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ,लखनऊ से 296 किमी दूर एक मानव रहित रेल फाटक को पार करते समय क्षमता से अधिक यात्रियों वाली टैक्सी वैन ट्रेन से टकराई. 15 लोगों की मौत.
  6. 26 मार्च, 2012: बेंगलुरु के बाहरी इलाके कन्नामंगल गेट में बजरी ले जा रहे ट्रक के साथ मेमू ट्रेन की टक्कर. ट्रक और मेमू ट्रेन चालक की मौत.
  7. 23 जुलाई, 2014: मेढक जिले के मासीपेट गांव में एक मानव रहित फाटक पार करते समय नांदेड़ पैसेंजर ट्रेन से स्कूल बस की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई.
  8. 17 जनवरी, 2017: दिल्ली में अक्षरधाम स्टेशन के पास ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के दौरान दो 15 वर्षीय लड़कों को दूसरी लाइन पर आई ट्रेन ने रौंद दिया.
  9. 25 अप्रैल, 2018: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्कूली बच्चों की एक बस की रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रेन के साथ हुई टक्कर में 13 बच्चों की मौत हो गई.
  10. 19 अक्टूबर, 2018: पंजाब के अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास दशहरे के मौके पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई और सैकड़ों लोगों को कुचलती हुई चली गई. हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए.  (इनपुट: भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amritsar Train Accident, Biggest Accident In The History Of Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com