विज्ञापन

'ऐ दीदी आंख और कान खोलकर सुन लो...' अमित शाह के बयान पर TMC बोली, 4 मई को जवाब मिल जाएगा

Amit Shah News: तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चुनावी रैली वाला एक 6 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अमित शाह ममता बनर्जी को 'ए दीदी कान खुलकर सुन लो....' कहते दिख रहे हैं.

'ऐ दीदी आंख और कान खोलकर सुन लो...' अमित शाह के बयान पर TMC बोली, 4 मई को जवाब मिल जाएगा
amit shah news
  • पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने अमित शाह के चुनावी रैली में ममता बनर्जी के अपमान के आरोप लगाए हैं
  • अमित शाह ने ममता बनर्जी को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए "ऐ दीदी कान खुलकर सुन लो" कहा था
  • टीएमसी ने भाजपा पर महिला नेताओं के प्रति असम्मान और स्त्री-द्वेष की संस्थागत संस्कृति का आरोप लगाया है
नई दिल्ली/ कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई है. टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी के लिए साख की लड़ाई है तो बीजेपी मुकाबले को कांटे की लड़ाई बताकर चुनावी रण जीतने के सपने देख रही है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नाराज हो गई है. पार्टी का आरोप है कि अमित शाह ने चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपमान करते हुए उन्हें 'ए दीदी कान खुलकर सुन लो....' जैसे अपमानित शब्दों से पुकारा है. टीएमसी शाह के इस बयान से आहत होते हुए उनपर जवाबी हमला किया है. 

ऐसा क्या बोले अमित शाह, भड़क गई ममता की पार्टी

तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चुनावी रैली वाला एक 6 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें  अमित शाह ममता बनर्जी को 'ए दीदी कान खुलकर सुन लो....' कहते दिख रहे हैं. इस छोटी सी क्लिप पर अब सियासी भृकुटियां तन गई हैं. टीएमसी इस लाइन को ममता दीदी का अपमान बता रही है. टीएमसी समर्थक ने कहा कि ओ दीदी से ए दीदी...चेहरे बदल गए पर महिलाओं के प्रति अपमान वही रहता है.बंगाल की बेटी कभी भी सड़क पर की जाने वाली छींटाकशी से डरने वाली नहीं है. 

टीएमसी ने क्या कहा?

टीएमसी की एक महिला नेता ने वीडियो बनाते हुए कहा कि हर दिन अमित शाह यह साबित करते हैं कि वे गृह मंत्री जैसे उच्च पद के लिए पूरी तरह से अयोग्य हैं. उनमें न तो शालीनता है और न ही गरिमा कि वे तीन बार चुनी गई एक महिला मुख्यमंत्री को उस सम्मान के साथ संबोधित कर सकें जो उनके पद की गरिमा के लिए आवश्यक है.

महिला नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने 2021 में "दीदी ओ दीदी" जैसी फब्ती कसकर इसका ढांचा तैयार किया था. गृह मंत्री ने बस अपने नेता के उदाहरण का पालन करते हुए "ऐ दीदी" कहा है. यह किसी व्यक्ति की असफलता नहीं है, बल्कि यह एक 'संस्थागत संस्कृति' है.एक ऐसी पार्टी जो स्त्री-द्वेष और पितृसत्ता में इतनी गहराई तक डूबी हुई है कि सत्ता में बैठी महिलाओं के प्रति तिरस्कार उनके लिए कोई असामान्य बात नहीं बल्कि एक सहज प्रतिक्रिया है,यह उनकी कोई चूक नहीं, बल्कि उनका सिद्धांत बन चुका है.

टीएमसी के एक्स हैंडल से इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि बीजेपी समर्थकों में श्रीमती ममता बनर्जी के खिलाफ बलात्कार की धमकी देने की हिम्मत कहां से आती है? पार्टी को सबसे ऊंचे स्तर से हरी झंडी मिलती है. 

➔पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मंच से "दीदी ओ दीदी" कहकर उन पर फब्तियां कसीं
➔अमित शाह ने उन्हें "ऐ दीदी" कहकर ऐसे संबोधित किया.
➔गिरिराज सिंह ने उनके चलने-फिरने का "ठुमका" कहकर मजाक उड़ाया
➔सुकान्त मजूमदार ने सवाल किया कि उनका "धंधा" क्या है
➔अभिजीत गंगोपाध्याय ने यह जानने की मांग की कि वह "कितने में बिकती हैं"

अगर वे तीन बार की चुनी हुई मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, तो खुद से पूछिए कि अगर वे बंगाल में सत्ता में आए, तो आपकी मां, बहन और बेटी के साथ क्या करेंगे. जिम्मेदारी से वोट दें.यह सुनिश्चित करने के लिए वोट दें कि उन्हें कभी मौका न मिले.

'यही है भाजपा का असल चेहरा...'

राज्यसभा सांसद सगारिका घोष ने कहा कि 'ऐ दीदी कान खोलकर सुन लो....' नरेंद्र मोदी के ओ दीदी के बाद अमित शाह ने ममता बनर्जी के लिए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है. यही बीजेपी का असल चेहरा है.ये लोग नारी शक्ति की बात करते हैं पर असल में ये उस सीनियर महिला नेत्री को गाली दे रहे हैं और अपमान कर रहे हैं जो तीन बार की मुख्यमंत्री हैं.

एक और टीएमसी की महिला नेत्री ने कहा कि अगर गाड़ियों का काफिला, जेड-प्लस (Z+) सुरक्षा और मंत्री पद का रुतबा हटा दिया जाए, तो अमित शाह क्या हैं? जो दोषियों को बचाता है, और जो एक सार्वजनिक मंच से तीन बार की मुख्यमंत्री को "ऐ दीदी" कहकर बुलाता है.यह वह व्यक्ति है जो भारत पर राज कर रहा है. यह वह व्यक्ति है जो बंगाल पर राज करना चाहता है.बंगाल के पास एक ही जवाब है.उसके पास हमेशा से एक ही जवाब रहा है और वह 4 मई को अपनी लोकतांत्रिक इच्छा की पूरी ताकत के साथ यह जवाब देगा.

यह भी पढ़ें- बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा, BJP-TMC ने झोंकी पूरी ताकत, जानिए क्या रहे मुद्दे

यह भी पढ़ें- EVM पर परफ्यूम, इंक और गोंद लगाना छेड़छाड़... बंगाल और तमिलनाडु चुनावों से पहले चुनाव आयोग सख्त
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Election, West Bengal Elections 2026, West Bengal Elections, Amit Shah, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com