विज्ञापन
This Article is From May 21, 2011

पश्चिम बंगाल के वित्तमंत्री अमित मित्रा अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के नए वित्तमंत्री अमित मित्रा को पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
Kolkata: पश्चिम बंगाल के नए वित्तमंत्री अमित मित्रा को पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेल्ले वूइ क्लिनिक के प्रशासक पीके टंडन ने कहा, वित्तमंत्री को कोलाइटिस की वजह से पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मित्रा (63) गहन चिकित्सा ईकाई में निगरानी में हैं। टंडन ने कहा कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। टंडन ने कहा, मित्रा धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं और अच्छे से सो रहे हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमित मित्रा, पश्चिम बंगाल, वित्त मंत्री, अस्पताल, बीमार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com