NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा पर रोक लगाने से इंकार किया था. (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली:
- JEE मेन परीक्षा आयोजित करने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार 13 सितंबर को देशभर में नीट परीक्षा (NEET Exam) का आयोजन किया. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कुल 15.97 लाख छात्रों ने NEET के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.
- JEE परीक्षा ऑनलाइन कराई गई थी, जबकि NEET की परीक्षा पेन और पेपर के जरिए कराई गई. कोरोना महामारी के चलते NEET परीक्षा को आयोजित करने के लिए NTA ने परीक्षा केंद्र बढ़ा दिए हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन हो सके.
- NTA ने परीक्षा केंद्रों की संख्या को 2,546 से बढ़ाकर 3,843 कर दिया है. अब हर कमरे में 24 बच्चों की जगह सिर्फ 12 बच्चे बैठेंगे.
- परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के लिए छात्रों को अलग-अलग समय दिया गया है. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सैनिटाइजर और फेस मास्क भी दिया जाएगा.
- NEET परीक्षा को देखते हुए कई राज्यों ने परीक्षार्थियों के लिए परिवहन की व्यवस्था की है. केवल अलक्षणी स्टाफ और परीक्षार्थियों को ही परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति दी जाएगी.
- जिस किसी में कोरोना के लक्षण दिखेंगे, उनको पास के अस्पताल ले जाया जाएगा और ठीक होने के बाद उसकी परीक्षा कराई जाएगी.
- NEET परीक्षा 2020 के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड पर कोरोना से बचाव संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए हैं, परीक्षार्थियों को जिनका पालन करना होगा.
- NEET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन यानी आज एग्जाम हॉल में सिर्फ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल लाने की अनुमति होगी. मास्क और ग्लव्स पहनना सभी अनिवार्य होगा.
- कोरोना संकट की वजह से परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग और सैनिटाइजेशन में अधिक समय लग सकता है, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं.
- बीते बुधवार एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने NEET परीक्षा पर किसी याचिका की सुनवाई से इंकार कर दिया था. JEE की परीक्षा को लेकर भी अदालत में लड़ाई चली थी लेकिन परीक्षाएं आयोजित की गईं और उसका नतीजा भी घोषित किया जा चुका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NEET, NEET Exam, NEET Corona Guidelines, Jee Exams, Jee Result, NTA, Neet Result, Neet News