उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों के साथ मिलकर शुक्रवार को अचानक सदन की कार्यवाही का वॉकआउट कर दिया. सदन से वाकआउट करने वालों मे समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल के विधायकों भी शामिल थे. इन सभी विधायकों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक पैदल मार्च किया. इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh YAdav) ने पैदल ही पार्टी कार्यालय तक जाने का निर्णय लिया. अचानक बने इस कार्यक्रम की जानकारी पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली तो आनन-फानन में मार्च को सुरक्षा दी गई. जानकारी के अनुसार सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अखिलेश यादव ने कई मुद्दे उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा.
अखिलेश यादव ने कहा कि "बीजेपी सरकार गूंगी- बहरी हो गई है. युवाओं के पास रोजगार के अवसर नहीं हैं. गरीब बच्चों को फीस का संकट है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है. कोई सुनवाई नहीं हो रही है. महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं. एनसीआरबी के आंकड़े बढ़ गए हैं. आजम खान के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं. " इसके बाद इन सभी मामलों को लेकर उन्होंने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने जब-जब जनता के मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था का मामला उठाया, सरकार ने अनसुना किया. आज भी बीजेपी सरकार का व्यवहार उपेक्षापूर्ण रहा. प्रदेश में कानून का राज नहीं है. बीजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है. आज आम जनता गरीब, किसान, नौजवान की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है. बीजेपी सरकार ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां साहब के साथ अन्याय और जुल्म की इंतेहा कर दी है. उन्होंने कहा कि आजम खां साहब का अपमान और उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार राजनीतिक द्वेष भावना से नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमें लगा कर प्रताड़ित कर रही है. प्रदेश में सभी वर्गो के साथ अन्याय और शोषण हो रहा है. समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार के रवैये के खिलाफ सदन से वाकआउट किया है.
अखिलेश यादव ने कहा कि एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों से स्पष्ट है कि यूपी की कानून व्यवस्था सबसे खराब है. महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध यूपी में हो रहा है. महिलाओं के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न अन्याय हो रहा है. लखीमपुर और मुरादाबाद में बहन-बेटियों के साथ हुई घटनाओं की कल्पना नहीं की जा सकती. हाथरस की घटना आज तक सबको याद है. अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों का बीजेपी के अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष सदन से सड़क तक जारी रहेगा. जनता बीजेपी का हर स्तर पर मुकाबला करने के लिए तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं