नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में रविवार को आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से की गई। इस बार मैराथन में इथियोपिया के बिरहानु लेगेसी ने पुरूष वर्ग में और केन्या की सिंथिया लीमो ने महिला वर्ग में जीत हासिल की।
इस बार मैराथन में 34 हज़ार धावकों ने हिस्सा लिया, जोकि अब तक का नया रिकॉर्ड है। पिछली बार मैराथन में 32 हज़ार धावकों ने हिस्सा लिया था।

मैराथन की शुरुआत सुबह साढे़ 6 बजे हुई, जबकि पुरूषों की मेन हाफ मैराथन 6 बजकर 40 मिनट और महिलाओं की 6 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुई।

इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और निर्देशक प्रकाश झा भी मौजूद रहे। बिपाशा और झा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बिपाशा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस दौड़ में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मैराथन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। जगह-जगह पर 32 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे, 800 प्राइवेट सुरक्षा गार्ड, 1200 वॉलटियर और 126 बाउंसरों को तैनात किया गया था। वहीं, मैराथन के दौरान 7 से ज़्यादा एंबुलेंसों को भी तैनात किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मैराथन दौड़, दिल्ली, दिल्ली यातायात पुलिस, Airtel Delhi Half Marathon, Jawaharlal Nehru Stadium, Marathon, Delhi, Delhi Traffic Police