- बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.
- कुर्सियांग विधानसभा सीट के विधायक शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.
- शर्मा ने 2024 लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. राज्य की कुर्सियांग विधानसभा सीट से विधायक शर्मा यहां तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए.
उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. शर्मा ने अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का यह कहते हुए समर्थन किया था कि दार्जिलिंग पहाड़ियों पर अधिक ध्यान देने और विकास की आवश्यकता है.
#WATCH | Kolkata | BJP MLA Bishnu Prasad Sharma from Kurseong Assembly Constituency joins TMC ahead of the West Bengal Assembly elections. pic.twitter.com/rH1MOAot4h
— ANI (@ANI) February 19, 2026
उन्होंने यह दावा करते हुए भाजपा के प्रति कई बार असंतोष व्यक्त किया था कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के आश्वासन के बावजूद, पार्टी जमीनी स्तर पर अपना वादा निभाने में विफल रही. विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने दावा किया कि शर्मा का अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है और वह लंबे समय से पार्टी के संपर्क में नहीं हैं.
पश्चिम बंगाल में 294-सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले दो महीनों में होने की संभावना है, जबकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा.
ये भी पढ़ें :- AI-Impact Summit की ‘फैमिली फोटो' : PM मोदी के साथ दिखे वैश्विक नेता, क्या कहती है तस्वीर?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं