बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कुर्सियांग विधानसभा सीट के विधायक शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. शर्मा ने 2024 लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था.