चीन (China) में एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे COVID-19 मामलों को देखते हुए. कर्नाटक में बंद जगहों और वातानुकूलित कमरों में फेस मास्क (Face mask) लगाना अनिवार्य कर दिया है. यह नियम क्रिसमस और नए साल के पहले लगाया गया है. कोरोना वायरस के नए संस्करण पर देशव्यापी अलर्ट भी जारी किया गया है. कर्नाटक सरकार ने कहा कि इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) वाले लोगों के लिए COVID-19 परीक्षण कराना अनिवार्य होगा.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने कहा कि राज्य में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का 2 प्रतिशत यादृच्छिक परीक्षण केंद्र से संशोधित निर्देशों तक जारी रहेगा. पॉजिटिव मरीजों के सभी सैंपल जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजे जाएंगे. सुधाकर ने कहा, "हम इनडोर स्थानों, बंद स्थानों और वातानुकूलित कमरों में मास्क पहनने के लिए सलाह जारी करने जा रहे हैं. सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे राज्य में COVID-19 को लेकर आईएलआई और एसएआरआई मामलों का अनिवार्य परीक्षण होगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
कर्नाटक सरकार के द्वारा जारी एक नोट में सरकार ने लोगों को सभी इनडोर क्षेत्रों और पब, बार और रेस्तरां, सिनेमा हॉल, बसों, उड़ानों, ट्रेनों सहित महानगरों, शॉपिंग मॉल और कार्यालयों में फेस मास्क पहनने की सलाह दी है. बैठक में मंत्रियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कोविड-19 पर तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्यों ने भाग लिया.
तीन हजार लोगों की कोविड जांच रोज
डॉ. सुधाकर ने कहा कि बैठक में सभी जिला अस्पतालों में पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ समर्पित कोविड वार्ड खोलने का भी निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन लगभग 2,000-3,000 लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा कि सरकार निजी अस्पतालों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के साथ मिलकर कोविड रोगियों के इलाज के लिए बिस्तर आरक्षित करने के लिए भी काम करेगी, जो पिछली बार एक साल पहले कोविड के चरम के दौरान देखा गया था. चीन जैसे देशों में कोविड-19 के ताजा प्रकोप को देखते हुए, राज्य सरकार ने कहा था कि वह अपनी तैयारियों और किए जाने वाले उपायों की समीक्षा करेगी.
ये भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं