विज्ञापन

आगरा से बड़े एक्सप्रेसवे का ऐलान, मथुरा-हाथरस समेत 15 जिलों को फायदा, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद यूपी को बड़ा तोहफा

Agra-Bareilly Expressway: आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे का काम बदायूं से बरेली तक 16 फीसदी पूरा हो चुका है. इसके 15 महीने में बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है. ये अगले साल दिसंबर में चालू हो सकता है.

आगरा से बड़े एक्सप्रेसवे का ऐलान, मथुरा-हाथरस समेत 15 जिलों को फायदा, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद यूपी को बड़ा तोहफा
कब शुरू होगा आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे.
  • UP में आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से चल रहा है और अगले साल दिसंबर तक शुरू होने की संभावना है
  • यह एक्सप्रेसवे कुल 228 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत लगभग सात हजार सात सौ करोड़ रुपये है
  • एक्सप्रेसवे के चार चरणों में से मथुरा से देवीनगर तक का पहला चरण चालू है, अन्य चरणों का निर्माण हो रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश को जल्द ही मॉर्डन सुविधाओं से लैस एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है. आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे शुरू होते ही लोगों का सफर बहुत आसान हो जाएगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक्सप्रेसवे के तीन चरणों का काम तेजी से पूरा करने में जुटा है. इसकेअगले साल दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. काम तेजी से हो इसके लिए मशीनें भी बढ़ा दी गई हैं. इस एक्सप्रेसवे के बनने से 6 घंटे वाला आगरा से बरेली का सफर सिर्फ दो से ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा.

आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे की खासियत जानें

  • आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे 228 किमी लंबा
  • एक्सप्रेसवे की लागत 7700 करोड़ रुपये
  • ये चार चरणों में बनाया जा रहा
  •  पहला चरण मथुरा से देवीनगर (हाथरस) तक 66 किमी. जो चालू है.
  • दूसरा चरण हाथरस के देवीनगर से कासगंज तक 57 किमी.
  •  इसका 62 फीसदी काम पूरा हो गया है
  • तीसरा चरण कासगंज से बदायूं 46 किमी.
  •  इसका काम 28 फीसदी पूरा हो चुका
AI फोटो.

AI फोटो.

आगरा से बरेली का 6 घंटे वाला सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा

एक्सप्रेसवे का काम बदायूं से बरेली तक 16 फीसदी पूरा हो चुका है. इसके 15 महीने में बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है. ये अगले साल दिसंबर में चालू हो सकता है. इसके चालू होने से करीब 15 जिलों के लोगों को फायदा होगा. इस एक्सप्रेसवे में 26 अंडरपास, 20 फ्लाईओवर,  6 रेल ओवरब्रिज, 5 बड़े पुल बनाए जा रहे हैं. इससे आगरा-मथुरा से बरेली जाना बहुत ही आसान और कम समय वाला हो जाएगा. मतलब कि 6 घंटे का सफर सिर्फ दो से ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा. न सिर्फ जाम से मुक्ति मिलेगी बल्कि फ्यूल और टाइम भी बचेगा.  

15 जिलों को सीधा फायदा

आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे बनने के बाद उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिलों को फायदा होगा.  लाखों लोगों को न सिर्फ अच्छी सुविधा मिलेगी बल्कि उनका समय भी बचेगा. यह एक्सप्रेसवे आगरा और मथुरा जैसे शहरों को बरेली से सीधे जोड़ेगा, जिससे बिजनेस के साथ ही टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा. लोगों को जाम से राहत मिलेगी उनकी यात्रा का समय कम होगा.  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com