विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

अन्ना हजारे ने कहा- भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही मोदी सरकार, फिर शुरू करेंगे आंदोलन

मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ नया अभियान शुरू करने की घोषणा की.

अन्ना हजारे ने कहा- भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही मोदी सरकार, फिर शुरू करेंगे आंदोलन
रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र): मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ नया अभियान शुरू करने की घोषणा की. इसमें उन्होंने लोगों से भाग लेने की अपील की. अन्ना ने एक बयान में कहा कि 2011 में शुरू किए गए पहले आंदोलन के बाद तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार लोकपाल कानून पारित करने पर बाध्य हुई थी, लेकिन उसे इस सरकार ने कमजोर कर दिया है.

यह भी पढ़ें: ईमानदार युवाओं को राजनीति में जाना चाहिए : अन्ना हजारे

उन्होंने कहा कि इसके बाद नई सरकार सत्ता में आई. देश के लोगों को इस सरकार से अत्यधिक आकांक्षा थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद मोदी सरकार ने न तो लोकपाल-लोकायुक्त कानून को लागू किया न भ्रष्टाचार रोकने के लिए कोई कदम उठाया. अन्ना ने कहा कि दुर्भाग्य से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने लोकपाल कानून की धारा 44 में बदलाव कर इसे और कमजोर कर दिया, इस स्थिति में एक आंदोलन की फिर से जरूरत है.

VIDEO: अन्ना हजारे अब मोदी सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anna Hazare, Modi Government, Anna Hazare Movement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com