विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2019

पर्रिकर से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी- उन्होंने मुझे बताया उनका नए राफेल सौदे से कोई लेना-देना नहीं

पणजी में राज्य सचिवालय परिसर में गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर से मुलाकात के कुछ घंटे बाद उन्होंने यह बयान दिया. बहरहाल, कांग्रेस अध्यक्ष ने यह स्पष्ट नहीं किया कि पर्रिकर के साथ बैठक के दौरान क्या इस मुद्दे पर चर्चा हुई.

Also Read in
पर्रिकर से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी- उन्होंने मुझे बताया उनका नए राफेल सौदे से कोई लेना-देना नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (File Photo)
  • मंगलवार को राहुल ने की थी पर्रिकर से मुलाकात
  • मुलाकात के कुछ घंटों बाद किया यह बयान
  • पीएम मोदी पर भी राहुल ने साधा निशाना
कोच्चि:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राफेल सौदे (Rafale Deal) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) ने स्पष्ट रूप से कहा था कि ‘नये सौदे' से उनका कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कोच्चि बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा, ‘दोस्तों, पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि नए सौदे से उनका कोई लेना-देना नहीं है, जिसे नरेन्द्र मोदी ने अनिल अंबानी के फायदे के लिए किया.' 

पणजी में राज्य सचिवालय परिसर में गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर से मुलाकात के कुछ घंटे बाद उन्होंने यह बयान दिया. बहरहाल, कांग्रेस अध्यक्ष ने यह स्पष्ट नहीं किया कि पर्रिकर के साथ बैठक के दौरान क्या इस मुद्दे पर चर्चा हुई. पर्रिकर आंत संबंधी बीमारी से ग्रस्त हैं.

'राफेल के राज' सबंधी टिप्‍पणी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मिले राहुल गांधी

‘गोवा ऑडियो टेप' को वास्तविक बताने के एक दिन बाद राहुल ने ये आरोप लगाए हैं. कांग्रेस ने इस टेप के जरिए राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला किया था. दरअसल, इस टेप में दावा किया गया कि है कि पर्रिकर के पास ‘गोपनीय जानकारी' है. राफेल सौदे में मोदी के खिलाफ आरोपों को दोहराते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने लोगों से 30 हजार करोड़ रुपये छीन कर अपने दोस्त अनिल अंबानी को दे दिए.

नाक में लगी थी पाइप, पुल का उद्घाटन करने पहुंचे गोवा CM मनोहर पर्रिकर, लोगों से पूछा- How's The Josh

उन्होंने पूछा, ‘जब एक विमान (राफेल) की कीमत 526 करोड़ रुपये थी तो फिर उसे 1,600 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया? देश के युवकों, केरल के युवकों को केवल एक जवाब मिलेगा और वह जवाब है...भारत का प्रधानमंत्री भ्रष्ट है.'  सीबीआई प्रमुख (आलोक वर्मा) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहाल किए जाने के बावजूद उन्हें पद से हटाए जाने पर राहुल ने सवाल उठाया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने खुद को बचाने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया कि राफेल सौदे में उनके खिलाफ कोई जांच नहीं हो. उन्होंने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने प्रेस से स्पष्ट रूप से यह क्यों कहा कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री ने राफेल अनुबंध अनिल अंबानी को देने को कहा है. राहुल ने कहा कि हजारों युवक जिन्हें एचएएल में मोटी पगार वाली नौकरियां मिलती, उनके हाथ से यह अवसर अब चला गया.

कांग्रेस का दावा: गोवा में हम बनाएंगे सरकार, मनोहर पर्रिकर सरकार के पांच विधायक संपर्क में

(इनपुट- भाषा)

VIDEO- सवालों के जवाब नहीं देंगे तो सुनना पड़ेगा कि चौकीदार चोर है : शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale Deal, Manohar Parrikar, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com