प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
केरल में बाढ़ हुई तबाही के बाद अब आंध्र प्रदेश के लोगों को भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है. दरअसल, राज्य में गोदावरी और कृष्णा नदी अपने उफान पर हैं. लिहाजा राज्य सरकार ने इन नदियों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी कर दी है. इसके साथ ही सरकारी तंत्र भी हाई अलर्ट पर हैं. ताकि समय रहते ही किसी भी आपातस्थिति से निपटा जा सके. राज्य में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे सैकड़ों गांववालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है. इन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है.
यह भी पढ़ें: केरल बाढ़: सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सीएम राहत कोष में देंगे 25 हजार रुपये
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की खबर नहीं है. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की दूसरी अहम नदियां भी उफान पर हैं. हालांकि अभी तक दो जिलों में 28 गांव जल स्तर बढ़ने से प्रभावित हुए हैं और सैकड़ों गांववालों से स्थान खाली करा लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि दो जिलों में सैकड़ों एकड़ में फैली फसलें नष्ट हो गईं. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वर्षा से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से बात की और उनसे हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा.
यह भी पढ़ें: केरल में तबाही मचाने के बाद उतरने लगा बाढ़ का पानी, देश-विदेश से पहुंच रही है मदद
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से केरल बाढ़ की तबाही झेल रहा है. अभी तक 324 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ चुकी है. बाढ़ की वजह से बिगड़ी हालत को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य का दौरा भी किया था. इसके बाद उन्होंने राज्य को 500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की थी.
VIDEO: केरल में पानी घटा लेकिन दिक्कते अभी भी बरकरार
ध्यान हो कि इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 100 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया था. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Flood Alerts For Andhra Pradesh