विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2020

बुलेट ट्रेन के बाद अब हाइपरलूप प्रोजेक्ट पर भी उद्धव सरकार हट सकती है पीछे, कहा...

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार दूसरे देशों में हाइपरलूप तकनीक की व्यावहरिकता देखने के बाद इसको लागू करने पर विचार करेगी.

Also Read in
बुलेट ट्रेन के बाद अब हाइपरलूप प्रोजेक्ट पर भी उद्धव सरकार हट सकती है पीछे, कहा...
महाराष्ट्र सरकार हाइपरलूप सेवा शुरू करने से पैर पीछे खींच सकती है. (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार दूसरे देशों में हाइपरलूप तकनीक की व्यावहरिकता देखने के बाद इसको लागू करने पर विचार करेगी. पवार ने यह बात यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से कही जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने मुंबई से पुणे के बीच हाइपरलूप सेवा शुरू करने की घोषणा की थी जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में लगने वाले समय में उल्लेखनीय कमी आती. राज्य का वित्त विभाग भी देख रहे पवार से जब इस परियोजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक दुनिया में कहीं भी इस तकनीक का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया गया है. 

उन्होंने कहा, ‘इसे कहीं लागू होने दीजिए, विदेश में कम से कम 10 किलोमीटर की दूरी के रूट में सफल होने दीजिए.' पवार से जब पूछा गया कि क्या शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)- कांग्रेस इस परियोजना को रद्द करने पर विचार कर रही है? पवार ने कहा, ‘‘ उन्होंने ऐसा नहीं कहा.'' उन्होंने कहा, ‘‘ हाइपरलूप से प्रयोग करने की हमारी क्षमता नहीं है. इस बीच हम यातायात के अन्य तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेंगे अगर विदेश में यह तकनीक सफलत होगी तो हम इस पर विचार करेंगे.'' उल्लेखनीय है कि उद्यमी एलन मस्क ने वर्ष 2012 में हाइपरलूप का विचार पेश किया था. यह ट्यूब आधारित तकनीक है जिसमें हवा के अवरोध के अभाव में वाहन उच्च गति से चलेंगे. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Pawar, Hyperloop, Hyperloop India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com