विज्ञापन

खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहुंची पुलिस, छात्रों को भी बाहर निकाला, क्या गिरफ्तार करेगी?

खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब खुद खान सर की गिरफ्तारी तक मामला पहुंच गया है.

खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहुंची पुलिस, छात्रों को भी बाहर निकाला, क्या गिरफ्तार करेगी?
पटना में बुधवार, 3 जून को खान सर के कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था. (फोटो क्रेडिट-पीटीआई)
  • खान सर के कोचिंग संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
  • दो सुरक्षा गार्डों को गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है
  • खान सर का असली नाम फैसल खान है और उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है

खान सर के कोचिंग के पास पुलिस पहुंच गई है. यहां तक की कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कोचिंग से बाहर निकाला जा चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि खान सर की गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है. खान सर की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी DIU को सौंपी गई है. खान सर का असली नाम फैसल खान है. उन पर कोचिंग विवाद मामले में FIR दर्ज की गई है.

खान सर पर क्यो हुआ केस

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी और परिसर पर पथराव किया गया था. इसके बाद गुरुवार को एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया था.

जानकारी के मुताबिक, इनके बयान के आधार पर फैसल खान को भी आरोपी बनाया गया है. इस बीच पटना पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि कदमकुआं थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की गई थी. उक्त के संदर्भ में कदमकुआं थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. अनुसंधान के क्रम में एक वीडियो के सामने आने के बाद दो लोग घटना के पश्चात हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित तीन गिरफ्तार

वीडियो के सत्यापन के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान से जुड़े दो गार्ड को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. प्रयोग किए गए हथियारों को जब्त करके एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है. बयान में अनुरोध करते हुए कहा गया है, "सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा में किसी के बहकावे में नहीं आएं. अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा."

खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. गुरुवार को इसके विरोध में छात्रों ने पटना में कैंडल मार्च भी निकाला था. बता दें कि पहले चर्चित शिक्षक खान सर ने गोली चलने की बात कही थी. हालांकि बाद में वे इससे पलट गए थे.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी के आर्थिक सुनामी वाले बयान पर बीजेपी का 7.7 फीसदी जीडीपी ग्रोथ से जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com