बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से यहां कालीघाट स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. सलमान खान शाम करीब 4.25 बजे मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे, इस दौरान सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक सड़कों पर जमा हो गए.
ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, समाज और लोगों के विकास तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ममता बनर्जी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘आज मेरे निवास पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सलमान खान जी से मिलकर और उनके साथ बातचीत करके मुझे बेहद खुशी हुई. हमने सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, समाज और लोगों के विकास तक विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की. व्यस्त कार्यक्रम के बीच यहां आने के लिए मैं सलमान का विशेष आभार व्यक्त करती हूं. वह बेहतर स्वास्थ्य के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें. मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं. ''
अधिकारियों ने कहा कि सलमान ने मुख्यमंत्री आवास पर करीब 30 मिनट बिताए. अभिनेता देर शाम को आयोजित होने वाले ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए शहर में थे.
अधिकारियों के मुताबिक जिस होटल में सलमान ठहरे हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
यह भी पढ़ें -
-- कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को मिलेगा बजरंगबली का आर्शीवाद : कमलनाथ
-- चुनावी जीत से कांग्रेस को अगले साल कर्नाटक में होने वाले राज्यसभा चुनाव में मिलेगी मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं