फिल्म अभिनेता गोविंदा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं. पार्टी में शामिल होने के बाद फिल्म अभिनेता ने कहा, मै एकनाथ शिंदे का धन्यवाद देता हूं. आज के दिन मैं इस पार्टी में प्रवेश कर रहा हूं ये कृपा और प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि 2009 में मै राजनीति से बाहर निकला था तो सोचा नही था कि वापस आऊंगा. लेकिन अब एकनाथ शिंदे जी की पार्टी में आया हूं. फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कहा कि मेरा 14 साल का वनवास खत्म हुआ है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है.इसमें देखा जा सकता है कि दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Veteran Bollywood actor Govinda joins Shiv Sena in the presence of Maharashtra CM Eknath Shinde pic.twitter.com/vYu2qYDrlO
— ANI (@ANI) March 28, 2024
फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कहा कि अगर पार्टी में आर्ट और कल्चर का काम मिले तो मैं जरूर करूंगा. उन्होंने कहा, मुंबई अब और सुंदर हुई है. सीएम एकनाथ शिंदे के आने के बाद ये शहर सुंदर दिखने लगा है. चुनाव लड़ने पर गोविंदा ने कहा, ये हमारे सीएम तय करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर शिवाजी की कृपा रही है और बाला साहेब की.
CM एकनाथ शिंदे ने कहा, शिवाजयंती के पावन अवसर पर लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा का शिवसेना में स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा, गोविंदा जमीन से जुड़े हुए हैं. ये काफी लोकप्रिय हैं. सीएम ने कहा, गोविंदा ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में लाखों लोग काम करते हैं, मुझे उनके लिए कुछ करना है. मैंने उनसे कहा कि आप सरकार और इंडस्ट्री के बीच एक सेतू बन कर काम करिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं