विज्ञापन

IPS लिपि नगायच: नाना से किया वादा पूरा, अब PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनीं ADCP

IPS Lipi Nagayach: यूपी में हुए आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर में साल 2022 बैच की लिपि नगायच को वाराणसी में ADCP बनाया गया है. UP IPS Transfer List में शाम‍िल IPS Twinkle Jain के साथ ही ल‍िप‍ि नगायच की स्‍टोरी भी काफी रोचक है.  नाना से किया वादा पूरा करने वाली लिपि की सफलता की कहानी में ज्योतिष की भविष्यवाणी भी चर्चा में रही.

IPS लिपि नगायच: नाना से किया वादा पूरा, अब PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनीं ADCP
ips lipi nagayach story up ips transfer 2026 varanasi adcp upsc success story
Social Media

IPS Lipi Nagayach: उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को इधर-उधर किया है. यूपी आईपीएस तबादला सूची में शामिल लिपि नगायच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ADCP नियुक्त किया गया है.

उत्‍तर प्रदेश में IPS Twinkle Jain की तरह लिपि नगायच भी काफी चर्चित पुलिस अधिकारी हैं. इन्होंने न केवल अपने नाना से किया वादा पूरा कर दिखाया, बल्कि उनकी जिंदगी में ज्योतिष की भविष्यवाणी भी सही साबित हुई है.

UP IPS Transfer: ल‍िप‍ि नगायच का गाज‍ियाबाद से वाराणसी तबादला

उत्तर प्रदेश कैडर में साल 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी लिपि नगायच को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त पद से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात किया गया है. वे गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं. नोएडा पुलिस कांस्टेबल हत्याकांड में उनकी त्वरित कार्रवाई भी चर्चा में रही थी.

कौन हैं IPS लिपि नगायच?

लिपि नगायच मूल रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करेली क्षेत्र की रहने वाली हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 140वीं रैंक हासिल की थी.  

IPS Lipi Nagayach

IPS Lipi Nagayach Profile Service Record in UP Police

ज्योतिष की भविष्यवाणी भी हुई सच

लिपि नगायच की यूपीएससी में सफलता म‍िली थी तब उनके पिता डॉ. उमाशंकर नगायच ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लिपि छोटी थीं, तब उन्होंने एक ज्योतिष को उनकी कुंडली दिखाई थी.

26 दिसंबर 1998 को जन्मी लिपि नगायच की कुंडली देखकर ज्योतिष ने भविष्यवाणी की थी कि यह बच्ची 24 साल की उम्र में अफसर बनेगी. इत्तेफाक देखिए, जब लिपि ने यूपीएससी क्रैक की, तब उनकी उम्र महज 23 साल थी. 

नाना से किया वादा किया पूरा

परिजनों के अनुसार, कोरोना की दूसरी लहर में उनके नाना रामप्रिय शरण तिवारी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. तब लिपि ने अपने नाना से वादा किया था कि वे अफसर बनकर दिखाएंगी. लिपि नगायच की शुरुआती पढ़ाई भोपाल से हुई है. उनके पास बी.ए. ऑनर्स (राजनीति विज्ञान) और एम.ए. (राजनीति विज्ञान) की डिग्री है. 

IPS Lipi Nagayach

IPS Lipi Nagayach

UP IPS Transfer List 2026: यूपी में इन आईपीएस ट्रांसफर

सागर जैन (IPS-2019): सहारनपुर (ASP ग्रामीण) से प्रयागराज (DCP, पुलिस कमिश्नरेट)
मनोज कुमार रावत (IPS-2020): गोण्डा (ASP पूर्वी) से संभल (ASP दक्षिण)
आयुष विक्रम सिंह (IPS-2020): मेरठ (ASP नगर) से बहराइच (ASP नगर)
विनायक गोपाल भोंसले (IPS-2022): सीतापुर (ASP) से मेरठ (ASP नगर)
अंतरिक्ष जैन (IPS-2022): मेरठ (ASP) से बुलंदशहर (ASP ग्रामीण)
ट्विंकल जैन (IPS-2022): गौतमबुद्धनगर (ACP) से लखनऊ (ADCP)
लिपि नगायच (IPS-2022): गाजियाबाद (ACP) से वाराणसी (ADCP)
राजकुमार मीणा (IPS-2022): प्रयागराज (ACP) से मिर्जापुर (ASP नक्सल)
ऋषभ रूनवाल (IPS-2022): लखनऊ (ACP) से सोनभद्र (ASP नक्सल)
आलोक कुमार (IPS-2022): संभल (ASP) से प्रतापगढ़ (ASP नगर पूर्वी)
डॉ. ईशान सोनी (IPS-2022): वाराणसी (ACP) से जालौन (ASP)
मयंक पाठक (IPS-2022): अलीगढ़ (ASP) से सहारनपुर (ASP ग्रामीण) 

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी के बाद नाराज क्‍यों हुए अखिलेश यादव? SP नेताओं को दी खास नसीहत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com