विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2012

मॉल में बंजी जंपिंग दिखाते हुए गिर पड़ा शख्स, मरा

ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में बंजी जंपिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ग्रेट एडवेंचर मॉल की इस घटना के कई लोग गवाह बने। आज ही उद्घाटित हुए इस माल में यह व्यक्ति बंजी जंपिंग दिखा रहा था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में बंजी जंपिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ग्रेट एडवेंचर मॉल की इस घटना के कई लोग गवाह बने। आज ही उद्घाटित हुए इस माल में यह व्यक्ति बंजी जंपिंग दिखा रहा था। बिल्डिंग से कूदने के बाद वह आधे रास्ते तक ठीक से आया लेकिन फिर वह अचानक सीधे नीचे गिर गया।
इस मॉल के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सयाली भगत भी शामिल थीं। कहा जा रहा है कि इस हादसे के बाद मची भगदड़ में वह भी घायल हो गई हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेट एडवेंचर मॉल है। एक अन्य शख्स के घायल होने की खबर भी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident At A Mall, Greater Noida, Bungy Jumping, बंजी जंपिंग, मॉल में मौत, ग्रेट एडवेंचर मॉल, Great Adventrue Mall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com