नई दिल्ली:
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को आज हिरासत में ले लिया गया। ये लोग एक टैक्सी चालक द्वारा शुक्रवार रात को एक युवती के साथ किए गए बलात्कार के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।
ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में असफल रहने पर केंद्र की आलोचना करते हुए हाथ में तख्तियां लेकर आप के कार्यकर्ता आज सुबह सिंह के अशोक रोड स्थित आवास पर पहुंच गए।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग थाने ले जाया गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं