- पंजाब के जालंधर में AAP के नेता लक्की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मार दी गई.
- लक्की ओबेराय के शरीर में पांच गोलियां लगीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
- लक्की ओबेराय की पत्नी ने AAP की ओर से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं.
पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आप नेता लक्की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक के बाद एक कई गोलियां मारी गई. एक नेता पर फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे. उसी वक्त दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने उन पर गोलियां दागनी शुरू की. ओबेरॉय को पांच गोलियां लगी. इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
VIDEO | Punjab: Aam Aadmi Party (AAP) leader Lucky Oberoi was shot dead outside a Gurdwara in Model Town, Jalandhar; probe underway. Visuals from the spot.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Punjab #Jalandhar pic.twitter.com/laqDgjTU90
दिल्ली: गोलियां की आवाज से गूंजा आरके पुरम, एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली
दिनदहाड़े एक आप नेता की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग सहम गए.
CCTV फुटेज को किया जा रहा ट्रैक
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने कहा कि इस हत्या की इन्वेस्टिगेशन प्रोफेशनल और साइंटिफिक तरीके से की जा रही है. CCTV फुटेज को ट्रैक किया जा रहा है और मोबाइल फोन के टावर डंप उठाए जा रहे हैं. जो भी थ्योरी ऑफ क्राइम सामने आई है, सबको इन्वेस्टिगेट किया जा रहा है. पंजाब पुलिस इस केस को जल्द से जल्द ट्रेस करेगी जो भी इसमें शामिल हैं उन्हें सजा दिलाई जाएगी.पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या का ये मामला छात्र राजनीति से भी जुड़ा हो सकता है. हम इस ऐंगल से भी इसकी जांच कर रहे हैं. अभी तक इस केस में ऑर्गनाइज क्राइम का ऐंगल सामने नहीं आया है, लेकिन क्रिमिनल्स की इन्वॉल्वमेंट जरूर सामने आई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद अवैध हथियारों में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ये अवैध हथियार पाकिस्तान से लाए जा रहे हैं. ये सभी हथियार ड्रोन के माध्यम से लाए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और ISI साथ ऑर्गनाइज क्लाइंट का एक नेक्सेस चल रहा है.
ओबेराय की पत्नी ने लड़ा था चुनाव
बता दें कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं. लक्की कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं