विज्ञापन

ब‍िहार से हथ‍ियार मंगाकर पंजाब में कर रहे थे सप्‍लाई, हाई-एंड सेल्फ-लोडिंग बंदूकें बरामद 

पटियाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.

ब‍िहार से हथ‍ियार मंगाकर पंजाब में कर रहे थे सप्‍लाई, हाई-एंड सेल्फ-लोडिंग बंदूकें बरामद 
बिहार से हथियार मंगाकर पटियाला में कर रहे थे सप्लाई. (IANS)

पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि ये आरोपी बिहार से देसी हथियार मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे.

बंदूकें बरामद की गई 

इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्रीय गैंगस्टर आपस में भिड़ने और अपराध करने के लिए कर रहे थे. जांच में यह भी पता चला कि ये गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में एक प्रतिद्वंद्वी क्रिमिनल को निशाना बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 स्लीक, हाई-एंड सेल्फ-लोडिंग बंदूकें बरामद की हैं. 

अधिकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके. 

दो 9 एमएम सब मशीन गन बरामद 

कुछ दिन पहले अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने भी नाकेबंदी के दौरान एक अवैध हथियारों की तस्करी के जाल का भांडाफोड़ किया था. अमृतसर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो 9 एमएम सब मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की थी. शुरुआती जांच में पता चला कि ये हथियार गोल्डी ढिल्लों से जुड़े गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के लिए थे. पुलिस का मानना है कि ये हथियार पंजाब में अपराध और कुछ देशविरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले थे. 

इस मामले में एफआईआर छेहरता थाने में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य आरोपी और सप्लायरों का पता लगाने में जुटी हुई है. मकसद यही है कि इस जाल को पूरी तरह तोड़ा जाए और इलाके में कानून का राज कायम रहे. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बंदूकधारी गुंडों से झाड़ू लेकर भ‍िड़ गईं मह‍िलाएं, स्‍कॉर्प‍ियो से भाग न‍िकले बदमाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Punjab Police, Bihar Police Supply, Paiyala, Weapons Recovered, Bihar, Goldi Dhillo, Illegal Arms Smuggling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com