पंजाब के जालंधर में AAP के नेता लक्की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मार दी गई. लक्की ओबेराय के शरीर में पांच गोलियां लगीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. लक्की ओबेराय की पत्नी ने AAP की ओर से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं.