दिल्ली चुनाव आयुक्त कार्यालय के बाहर चले बुधवार के प्रदर्शन में विपक्ष बंटा दिखा. पहले आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों को साथ में प्रदर्शन करना था लेकिन फिर पहले आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन हुआ फिर उनके जाने के बाद कांग्रेस के देवेंद्र यादव और लेफ्ट पार्टियों ने प्रदर्शन किया. इससे पहले बुधवार को
दो बजे शुरु हुआ आम आदमी पार्टी का दिल्ली चुनाव आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरु हुआ. पहले कहा गया कि इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां शामिल होंगी. खुद सौरभ भारद्वाज ने NDTV से बात करते कहा कि दिल्ली के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव और वामपंथी दलों के नेता का इंतजार कर रहे हैं. उनके आने के बाद वो दिल्ली चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए जाएंगे. लेकिन आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद सौरभ भारद्वाज को आखिरकार अपने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन खत्म करने को कहना पड़ा उसके बाद वामपंथी पार्टियों का प्रदर्शन उसी जगह पर चला.
हालांकि कुछ दूर पर ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ देवेंद्र यादव खड़े रहे लेकिन वो सौरभ भारद्वाज के साथ नहीं आए. बाद में कांग्रेस के अनिल भारद्वाज लेफ्ट पार्टियों के साथ दिल्ली के चुनाव अधिकारी से मिलने गए.
क्यों नहीं आए देवेंद्र यादव सौरभ भारद्वाज के साथ
बुधवार को प्रदर्शन से पहले सौरभ भारद्वाज के एक्स पर जवाब देते कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लिखा, 'जी, अभी तक कहां थे जनाब? ना INDIA की बैठक में आए, ना कल के ऐतिहासिक प्रदर्शन में .उम्मीद है आपने अपने आकाओं से पूछ लिया होगा? हृदय परिवर्तन कैसे हुआ? कल जनता का उत्साह ,राहुल गांधी जी-प्रियंका गांधी जी को मिला समर्थन देखकर कहीं अचानक INDIA याद तो नहीं आ गया?'
आप हैं किधर? विपक्ष के साथ या भाजपा के?
मंगलवार को राहुल गांधी के प्रदर्शन में आम आदमीं पार्टी के नहीं रहने पर कांग्रेस का आला कमान केजरीवाल से नाराज चल रहे हैं. इसके जवाब में सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को लिखा कि देवेंद्र यादव ओवर रिएक्ट करके इस साझा लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं. संदेश साफ है कि दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ चल रही इस सियासी लड़ाई में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक मतभेद गहरे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं