विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2017

राष्ट्रपति चुनाव : आम आदमी पार्टी करेगी मीरा कुमार का समर्थन

संजय सिंह ने कहा कि आप मीरा कुमार का समर्थन करेगी, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में देश में विपक्ष को बड़ी भूमिका निभानी है.

राष्ट्रपति चुनाव : आम आदमी पार्टी करेगी मीरा कुमार का समर्थन
फाइल फोटो
  • अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों की समिति में फैसला
  • संजय सिंह ने कहा- वर्तमान परिस्थिति में विपक्ष को बड़ी भूमिका निभानी है
  • आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 9,000 से ज्यादा
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी  के नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी  17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन करेगी. संजय सिंह ने कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को समर्थन देने का फैसला किया है.'

उन्होंने कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधियों ने केजरीवाल को फोन कर समर्थन की मांग की थी. राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर दिल्ली के 67 विधायक, पंजाब के 20 विधायकों के अलावा चार सांसदों को मिलाकर 9,000 से ज्यादा है, जो कि राष्ट्रपति चुनाव में कुल वोट का एक प्रतिशत से भी कम है. संजय सिंह ने कहा कि आप मीरा कुमार का समर्थन करेगी, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में देश में विपक्ष को बड़ी भूमिका निभानी है.

( इनपुट आईएनएस से भी )
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Admi Party, Meira Kumar, President Election, Sanjay Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com