मुंबई के कुर्ला (Kurla) के नाइक नगर में एक 4 मंजिला पुरानी इमारत बीती रात जमींदोज हो गई. इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई और अभी भी मलबे में कई लोग दब हुए है. मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा कर कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के नोटिस पर ऐसी संपत्ति खाली कर दी जानी चाहिए.
ठाकरे ने एएनआई से कहा, "जब भी बीएमसी नोटिस जारी करती है, (इमारतें) खुद खाली कर दी जानी चाहिए ... अन्यथा, ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है ... अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है," उन्होंने कहा, " सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहना जारी रखते हैं. हमारी प्राथमिकता सभी को बचाने की है. ताकि आस-पास के लोग परेशान न हों."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पार्षद प्रवीण मोराजकर ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया, "नाइक नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई. दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान जारी है. "बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, सात लोगों को मलबे के नीचे से बचा लिया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है.
पार्षद ने कहा, "मलबे के नीचे से बचाए गए सात लोगों की हालत स्थिर है. 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है. फिलहाल फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है."
VIDEO: आज सुबह की सुर्खियां : 28 जून, 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं