विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2020

लॉकडाउन: मुंबई से यूपी जा रहे ट्रक पर पुलिस वालों को हुआ शक, तलाशी लेने पर मिला यह...

मुंबई से रविवार को 64 मजदूरों को अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया और इसे चलाने वाले दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

लॉकडाउन: मुंबई से यूपी जा रहे ट्रक पर पुलिस वालों को हुआ शक, तलाशी लेने पर मिला यह...
ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस वालों को 64 मजदूर मिले.
मुंबई:

मुंबई से रविवार को 64 मजदूरों को अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया और इसे चलाने वाले दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साकी नाका पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पवई में सुबह मजदूरों को एक ट्रक में लदे हुए पाया गया. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ट्रक चला रहे अमजद अली रज्जाक शाह (32) और उसके भाई व वाहन के मालिक मोहम्मद शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वे उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 2,500 रुपये ले रहे थे.''

जोन एक्स के पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने कहा कि मजदूरों को छोड़ दिया गया, जबकि नगर निकाय के अधिकारियों से उन्हें भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 188द के तहत मामला दर्ज किया. दोनों को हिरासत में लिया गया है.''

कोरोना: लॉक डाउन के कारण घल लौटने के लिए आनंद विहार बस अड्डे की ओर बढ़ते लोग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lockdown, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com