इंडिया ब्लॉक की आज रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली का शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है. इंडिया गठबंधन के वक्ताओं की लिस्ट सामने आ गई है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे रामलीला मैदान में हो रही रैली में मुख्य वक्ता होंगे. इनके अलावा हेमंत सोरेन, उमर अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती, तेजस्वी यादव भी बोलेंगे. कांग्रेस से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, TMC से ममता बनर्जी, JMM से हेमंत सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस से उमर अब्दुल्ला, सपा से अखिलेश यादव, राजद से तेजस्वी यादव, CPI से डी राजा, CPM से एम ए बेबी, CPI-ML से दीपांकर भट्टाचार्य, NCP-SP से सुप्रिया सुले जो कल जन महाभियोग में नहीं थीं आज मंच पर रहेंगी.