विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2017

एक पाकिस्तानी महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कहा शुक्रिया...

पाक महिला ने रिश्तेदार के बेटे को मेडिकल वीजा दिलाने के लिए सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया

एक पाकिस्तानी महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कहा शुक्रिया...
प्रतीकात्मक फोटो.
  • एक बच्चे के बोन मैरो के उपचार के लिए मेडिकल वीजा की जरूरत थी
  • लता शारदा ने सुषमा से मेडिकल वीजा देने का आग्रह किया था
  • महिला ने ट्वीट किया कि वीजा का आवेदन मंजूर कर लिया गया
नई दिल्ली: पाकिस्तान के एक बच्चे के परिवार ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भारत में उसके बोन मैरो के उपचार को लेकर मेडिकल वीजा देने के लिए शुक्रिया अदा किया.
  पिछले सप्ताह पाकिस्तान की रहने वाली लता शारदा ने सुषमा से अपने रिश्तेदार को मेडिकल वीजा देने का आग्रह किया था. उसने कहा था कि बच्चे का भारत में तत्काल बोन मैरो का उपचार कराया जाना आवश्यक है.
 
सोमवार को महिला ने ट्वीट किया कि उसे सूचित किया गया है कि वीजा का आवेदन मंजूर कर लिया गया है. सुषमा ने बच्चे की तस्वीर के साथ लता के ‘धन्यवाद संदेश’ को ट्विटर पर साझा किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com