राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है.
नई दिल्ली:
- कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के साथ मीडिया वाले भी नफरत फैलाने का काम करते हैं. टीवी पर 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम हो रहा है. देश में लगातार नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है.
- लाल किले पर राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान मेरे सिर्फ टी-शर्ट पहनने पर मुझसे पूछते हैं कि आपको ठंड नहीं लगती? क्या ये बात वो गरीबों और मजदूरों से पूछते हैं, जिनके तन पर पूरे कपड़े नहीं रहते?
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ये यात्रा भारत में प्यार और सद्भावना फैलाने के लिए है. भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है. ये देश प्यार से मिलकर एक साथ रह रहा है.
- उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों से उसकी जाति या धर्म नहीं पूछी जाती. हम सभी साथ में पदयात्रा कर लोगों को प्यार और मोहब्बत का संदेश देते हैं. यहां पर कोई नफरत या हिंसा नहीं है.
- राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू घर्म में कहां लिखा है कि गरीबों और कमजोर लोगों को कुचलना चाहिए. ये लोग हमेशा एक-दूसरे को लड़ाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि इस देश में उद्योगपतियों की सरकार है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra, Lal Kila Fort