विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2021

Coronavirus: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 नए केस, 0.07% हुई संक्रमण दर

सक्रिय मरीजों की संख्या 334 है, जिसमें से होम आइसोलेशन में 98 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.023 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है. 

Coronavirus: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 नए केस, 0.07% हुई संक्रमण दर
अब तक कोविड-19 से दिल्ली में 25,091 लोगों की मौत हो चुकी हैं.
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान कोरोना की वजह से किसी की भी मौत नहीं हुई. अब तक कोविड-19 से दिल्ली में 25,091 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, कोरोना संक्रमण की दर 0.07 फीसदी हो गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या 334 है, जिसमें से होम आइसोलेशन में 98 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.023 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है. 

'एक साल बाद कोविड वैक्सीन बूस्टर के बारे में सोच सकते हैं' : NDTV से बोले AIIMS चीफ

- 24 घंटे में सामने आए 40 केस, कुल आंकड़ा 14,39,566

- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 46 मरीज, कुल आंकड़ा 14,14,141

- 24 घंटे में हुए 61,152 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,89,71,963 (RTPCR टेस्ट 44,836 एंटीजन 16,316)

- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 93

- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी

सौ करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा होने के बाद भारत के सात कोविड वैक्सीन निर्माताओं से मिले पीएम मोदी

पूरे देश की बात करें तो भारत में एक दिन में कोविड-19 से 666 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,53,708 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,73,728 हो गई, जो 233 दिनों में सबसे कम है. संक्रमण के एक दिन में 16,326 नए मामले आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,41,59,56 हो गई है. कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले लगातार 29वें दिन 30,000 से कम हैं और अब लगातार 118वें दिन 50,000 से कम हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,73,728 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.16 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.

बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद बढ़ा कोरोना, कोलकाता में नए केस हुए दोगुने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Update, Covid 19 Cases, Covid Cases In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com