विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2017

गाजियाबाद के फरुखनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 की मौत

गाजियाबाद के फरुखनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 की मौत
फरुखनगर की पटाखा फैक्टरियों में विस्फोट होना आम बात हो गई है (प्रतीकात्म चित्र)
गाजियाबाद: यहां स्थित एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में शुक्रवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, यह घटना हिंडन स्थित भारतीय वायुसेना अड्डे के पास फारूख नगर में घटित हुई.

पुलिस ने कहा हालांकि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने पटाखा फैक्टरियों को बंद करने के आदेश दिए दे हैं, लेकिन आरिफ क्रैकर्स का मालिक अवैध तरीक से पटाखों का निर्माण कर रहा था.

पुलिस के अनुसार, पटाखों को गोदाम में ले जाया जा रहा था, उसी समय यह विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. चारों मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए. 

गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय शर्मा ने कहा कि दर्जन भर से ज्यादा अग्निशामक वाहनों को आग पर काबू पाने में दो घंटे का समय लगा.

बता दें कि फरुखनगर पटाखे बनाने के लिए मशहूर है. त्योहारों के समय यहां घर-घर में पटाखे बनाने का काम होता है. इतना ही नहीं आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लेकिन फिर भी पुलिस के संरक्षण में पटाखे बनाने का काम बदस्तूर जारी है. 

(इनपुट आईएएनएस से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Explosion, Fire Cracker, Hindon Indian Air Force Station, National Green Tribunal, Farukhnagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com