विज्ञापन

बिहार भाजपा प्रदेश कमिटी में 3 पूर्व विधायक समेत 38 सदस्यों को किया गया शामिल

कमिटी में 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री और 14 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं. वहीं विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि 7 अलग-अलग मोर्चे के अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान किया गया है.

बिहार भाजपा प्रदेश कमिटी में 3 पूर्व विधायक समेत 38 सदस्यों को किया गया शामिल
सीएम सम्राट चौधरी
Bihar News:

बिहार में भाजपा प्रदेश कमिटी में बड़ा ऐलान किया गया है. कमिटी में 3 पूर्व विधायक समेत 38 सदस्यों को शामिल किया गया है. इसके अलावा सात मोर्चा अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया गया है. बताया जा रहा है कि कमिटी में 38 सदस्यों में ज्यादातर नए चेहरों को मौका दिया गया है यानी नए चेहरों को शामिल किया गया है. 38 सदस्यों की कमिटी में 8 महिला सदस्यों को भी जोड़ा गया है.

कमिटी में 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री और 14 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं. वहीं विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

युवा विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है 

भाजपा ने युवा विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. पहली बार विधायक बने त्रिविक्रम नारायण सिंह को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वे भाजपा के दिग्गज नेता गोपाल नारायण सिंह के बेटे हैं. पहली बार विधायक बने हैं. वहीं राजनगर से चुनाव जीत कर आए सुजीत पासवान को पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. महज 30 साल की उम्र में वे विधायक बने. उन्हें पार्टी ने मंत्री रहे रामप्रीत मंडल का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया था. वे लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं. इसलिए उनके सहारे पार्टी युवाओं को साधने की कोशिश भी करेगी.
 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

कमिटी की घोषणाओं के मुताबिक 7 अलग-अलग मोर्चे के अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान किया गया है. वहीं, जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा, विधायक निशा सिंह को महिला मोर्चा, विधायक सुजीत पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें बिहार भाजपा प्रदेश कमिटी के सदस्यों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कमिटी में सदस्यों को शामिल करने वाली लिस्ट को हाल ही में दिल्ली हाई कमान को अंतिम रूप देने के लिए भेजी थी. वहीं अब इस लिस्ट को हरी झंडी मिलते ही प्रदेश पदाधिकारियों के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है. 

बताया जा रहा है कि कमिटी में सामाजिक समीकरण को ख्याल में रखकर सदस्यों को जोड़ा गया है. सकारात्मक संदेश जा सके, इसके लिए महिलाओं को भी भागीदारी दी गई है. 38 सदस्यों में से 8 महिलाओं का नाम शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ेंः फिर काला होगा मुंह... लालू के सिंगापुर दौरे पर आखिर ऐसी क्या चर्चा चली कि भड़क गईं रोहिणी आचार्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com