तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने बताया कि चुनाव प्रेक्षक, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और पोल एजेंटों की मौजूदगी में सुबह साढ़े सात बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खोली जाएंगी. मतगणना के लिए तीन स्तर की सुरक्षा प्रदान की गई है, पहली यानी अंदरूनी स्तर वाले क्षेत्र का प्रबंधन केंद्रीय बलों द्वारा किया जा रहा है जबकि बाहरी दो स्तर को राज्य पुलिस द्वारा मजबूत किया जा रहा है.
विकास राज ने कहा, "मतों की गिनती नलगोंडा के अर्जलबावी में तेलंगाना राज्य भंडारण निगम के गोदामों में सुबह आठ बजे शुरू होगी." "पोस्टल बैलेट की गिनती के 30 मिनट बाद, ईवीएम की गिनती शुरू होगी. मतों की गिनती 15 राउंड में पूरी की जाएगी." उन्होंने कहा कि मतगणना के प्रत्येक दौर में, चुनाव पर्यवेक्षक चुने गए मतदान केंद्रों के परिणाम की जांच करेंगे. ईवीएम की गिनती पूरी होने के बाद, मतगणना बूथ पर चुनी गई पांच वीवीपैट पर्चियों की अनिवार्य गणना की जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें : भारत में कब शुरू होगी Twitter की $8 वाली ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस? एलन मस्क ने दिया जवाब
मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला तेलंगाना में तीन प्रमुख दलों - सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है. जहां 47 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं टीआरएस विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी, भाजपा के कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी और कांग्रेस पलवई श्रावंती सुर्खियों में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं