विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2023

जम्मू-कश्मीर के कटरा में अहले सुबह आया 3.6 तीव्रता का भूकंप

शुक्रवार अहले सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई.

जम्मू-कश्मीर के कटरा में अहले सुबह आया 3.6 तीव्रता का भूकंप
भूकंप की गहराई 10 किमी रिकॉर्ड की गई.
श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर):

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह जम्मू और कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अहले सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया. वहीं भूकंप की गहराई 10 किमी रिकॉर्ड की गई.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक ट्वीट में कहा, "भारतीय समयानुसार 17-02-2023 को सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप हुआ. अक्षांश: 33.10 और लंबाई: 75.97, गहराई: 10 किमी, स्थान: कटरा, जम्मू और कश्मीर का 97 किमी पूर्व"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake In Katra, Jammu And Kashmir, Ndtv Hindi, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com