यह ख़बर 06 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

इराक में फंसे 200 भारतीय वापस देश लौटे

नई दिल्ली:

इराक में बंधक बनाई गईं 46 नर्सों और 80 अन्य भारतीयों की रिहाई के बाद वहां फंसे 200 और भारतीय आज देश वापस लौट आए हैं। ये लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे।

भारतीय यात्रियों को लेकर यह विमान रात 9:30 बजे इराक के नजफ एयरपोर्ट से रवाना हुआ था, जो आज सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली पहुंचा। वापस लौटे नागरिकों ने देश वापसी पर काफी खुशी जताई और भारत सरकार का धन्यवाद किया।

भारत सरकार ने दावा किया है कि अगले दो दिनों में इराक के अलग−अलग शहरों में फंसे करीब 400 भारतीय देश वापस लौट सकते हैं। साथ ही भारत ने इराक की कंपनियों में काम कर रहे करीब 600 भारतीय नागरिकों की वापसी भी सुनिश्चित कर दी है। पहले ये कंपनियां अपने यहां काम कर रहे भारतीयों का पासपोर्ट वापस नहीं दे रही थीं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com